Translations:Chohan/29/hi
चौहान का चयन उन पृथ्वीवासियों में से किया जाता है जो आध्यात्मिक उत्थान प्राप्त कर चुके हैं। इस काम में उन्हें देवदूत, सृष्टि देव और आध्यात्मिक उत्थान प्राप्त किये मानवों की सेनाओं द्वारा सहायता प्रदान की जाती है - ये पृथ्वी की मानव जाति द्वारा सात किरणों की सम्पूर्ण अभिव्यक्ति के लिए भगवान की योजना को पूरा करते हैं। चौहान हमेशा ब्रह्मांडीय नियमों का पालन करते हैं; पर इन्हें कुछ छूट भी जाती है जो उनके व्यक्तिगत विकास, क्षमता और प्रतिभा पर निर्भर करती है। यह छूट इस बात पर भी निर्भर करती है कि मानव जाति के विकास के लिए वो इन सब का कितनी कुशलता से प्रयोग कर पाते हैं