Translations:Christ/6/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 13:59, 5 December 2023 by RajKumari (talk | contribs)

सृष्टि में ईश्वरत्व की स्त्रीत्व और पुरुषत्व ऊर्जा का मिश्रण सार्वभौमिक चेतना के माध्यम से होता है, लोगोस जिसके बिना "कोई भी चीज़ नहीं बनी"। सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड से सूक्ष्म जगत तक, आत्मा (ईश्वरीय स्वरुप) और जीवात्मा के बीच प्रकाश का प्रवाह चेतना द्वारा अंक आठ की आकृति में होता है - यही चेतना अहम् ब्रह्मास्मि का अवतार है। क्योंकि ईसा मसीह ईश्वर का अवतार है, वे कह सकते हैं, "मैं [मुझमें निहित ईश्वरीय तत्त्व] एक खुला दरवाजा (स्वर्ग और पृथ्वी के लिए) हूँ जिसे कोई बंद नहीं कर सकता" और "मुझमें निहित ईश्वरीय तत्त्व ने स्वर्ग और पृथ्वी दोनों स्थानों पर मुझे सारी शक्ति दी है" और "देखो, मैं [मुझ में निहित ईश्वरीय तत्त्व] हमेशा जीवित रहता हूँ - यत पिंडे-तत ब्रह्माण्डे (as Above, so below)- मुझे स्वर्ग में जाने के मार्ग पता है, नर्क और मृत्यु का मार्ग भी। ईश्वर जिसे भी इस मार्ग के बारे में बताना चाहते हैं, में उसे ये बता देता हूँ।