Translations:Chamuel and Charity/8/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 12:14, 21 January 2024 by PoonamChugh-old (talk | contribs)

निम्रोद एक पथभ्रष्ट दूत था और वह पूरी दुनिया को अपने नियंत्रण में लेना चाहता था। यह पृथ्वीलोक में ऊँचें पदों पर होतें हैं, यह जीवन का कटु सत्य है। ये पृथ्वी पर तब से हैं जब स्वर्ग में हुए युद्ध में हारने के बाद महादेवदूत माइकल और उनके दूतों ने उन्हें स्वर्ग से निष्कासित कर पृथ्वी पर फ़ेंक दिया था। अब ये हमारे बीच हमारी तरह ही भौतिक शरीर धारण करके रहते हैं जो अकसर मनुष्यों के शरीर की तुलना में बड़े होते हैं। सभी महादेवदूत ईश्वर के बच्चों की ओर से इन पथभ्रष्ट देवदूतों के साथ आज भी युद्ध करते रहते हैं। आप भी बच्चों, गरीबों, बेघरों और अपने कर्मों के भार से दबे हुए और पथभ्रष्ट दूतों के अत्याचार से पीड़ित लोगों के हित के लिए प्रार्थना द्वारा महादेवदूत माइकल और उनके दूतों की मदद कर सकते हैं।