Translations:Portia/3/hi
कर्मिक बोर्ड पर सेवा और मंत्रालय की छठी किरण का प्रतिनिधित्व करते हुए, पोर्शिया पृथ्वीवासियों की ओर से न्याय और अवसर की लौ जलाती हैं। तुला के पदक्रम के साथ सेवा करते हुए (देखें बारह सौर पदक्रम), ये मानव जाति को सिखाती हैं कि किस प्रकार चार निचले शरीरों में प्रवीणता अर्जित करके चैतन्य लौ को संतुलित किया जाता है। चूँकि न्याय विचार और भावना के बीच का निर्णायक बिंदु है, पोर्शिया ईश्वर के पुरुष और स्त्री रूप की रचनात्मक ध्रुवता का संतुलन हैं।