Translations:Sacred labor/11/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 09:50, 7 October 2025 by RajKumari (talk | contribs) (Created page with "पवित्र श्रम के माध्यम से सभी (पुरुष और महिलाएं) अपने मन और वचन से चैतन्य होने की क्षमता का एहसास करते हैं। पवित्र श्रम के माध्यम से ही छात्र जीवन के किसी एक पहलू पर महारत हासिल करने के...")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

पवित्र श्रम के माध्यम से सभी (पुरुष और महिलाएं) अपने मन और वचन से चैतन्य होने की क्षमता का एहसास करते हैं। पवित्र श्रम के माध्यम से ही छात्र जीवन के किसी एक पहलू पर महारत हासिल करने के लिए आवश्यक विधाओं में निपुणता हासिल करते हैं जिससे कि वे अंततः स्वयं पर विजय प्राप्त कर पाते हैं। आत्मिक ज्ञान में प्रशिक्षित समिट विश्वविद्यालय के छात्र एक संतुलित जीवन जी पाते हैं (चाहे वे विवाह करें और परिवार बढ़ाएँ या फिर आजीवन ब्रह्मचारी रहें) और विश्व समुदाय के ज़िम्मेदार सदस्य बनते हैं। वे अपने आध्यात्मिक उत्थान की ज़रूरतों को जानते है और उनके प्रति कार्यरत रहते हैं, पर साथ ही वे अपनी व् अपने परिवार की, पड़ोसियों की और दोस्तों के सांसारिक जीवन की ज़रूरतों को भी समझते हैं, और उनके प्रति भी समर्पित रहते हैं। साथ ही वे अन्य लोगों को दिव्य गुरूओं द्वारा दिखाए गए ईश्वर के मार्ग पर चलने में भी सहायता करते हैं।