Translations:Lemuria/8/hi
दिव्य माँ की संस्कृति के पंथ को मानने और उसकी आराधना करने की पद्यति बीसवीं सदी में अपने चरम पर थी और लेमूरिया सभ्यता की नीवं थी। वह खोया हुआ महाद्वीप जो हज़ारों साल पहले प्रशांत महासागर में डूब गया था। पृथ्वी पर जीवन का विकास इस ग्रह पर आत्मा के भौतिक रूप में आने का प्रतीक है। यहां पर शुरुआती रूट रेस (root race) ने एक नहीं बल्कि कई सत युगों (golden age) के दौरान अपनी दिव्य योजना को पूरा किया; यहीं पर मनुष्य के पतन से पहले मानवता अपनी चर्म सीमा पर थी; यहीं पर पौरुष की किरण (आत्मा) के नीचे आते हुए सर्पिल रूप को स्त्रीवाची किरण (पदार्थ) के ऊपर उठने वाले सर्पिल के मिलन के माध्यम से भौतिक दुनिया में महसूस किया गया था।