Translations:Readings/6/hi
कोई भी दिव्य गुरु (ascended master) किसी चेला (chela) के जीवन का पठन इसलिए करते हैं ताकि वह (चेला) अपने जीवन को पूर्णता से देख पाए जिससे उसे निर्णय लेने में आसानी हो, वह सभी जीवन के सभी सबक सीख सके, और अपने कर्मो (karmas) के अनुसार सही प्रकार से अपने लक्ष्य निर्धारित कर सके। पठन की सहायता से ही एक चेला स्वयं के ऊपर विजय प्राप्त कर सकता है, अपनी समरूप जोड़ी (twin flame) के साथ मिलकर सेवा कर सकता है और अपनी भविष्य की परिकल्पना भी कर सकता है। यह सब तभी संभव है जब वह अपने वर्तमान समय में त्याग की भावना रखे, तथा अपने सभी दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वाह करने के प्रति प्रतिबद्ध हो।