Translations:Archangel Raphael/2/hi
महादेवदूत रेफियल (Archangel Raphael) सत्य, पूर्णता, चिकित्सा, विज्ञान, समृद्ध जीवन, प्रताप, संगीत, और गणित की पांचवीं किरण के महादूत हैं। इनकी समरूप जोड़ी (Twin Flame) और दिव्य सहायिका मेरी (Mother Mary) हैं, जिन्होंने ईसा मसीह की माँ मरियम के रूप में अवतार लिया था। इनकी किरण आज्ञा चक्र ( third-eye chakra) से संबंधित है, और वे हमें आध्यात्मिक दृष्टि और आत्माओं के विवेक की क्षमता प्रदान करने में भी सहायता करते हैं।