सेरापिस बे

From TSL Encyclopedia
Revision as of 11:00, 23 February 2026 by RajKumari (talk | contribs) (Created page with "उस समय से ही पृथ्वी ने धीरे-धीरे कुंभ राशि के युग में प्रवेश करना प्रारम्भ कर दिया था। कुम्भ राशि के युग में एक बार फिर दिव्य माँ की रौशनी सभी - पुरुष और स्त्री - में जागृत...")
Serapis Bey with an initiate, with the Sphinx, the Great Pyramid and the King's Chamber
सेरापिस बे और उनका एक चेला

सेरापिस बे चौथी किरण के चौहान हैं। वे लक्सर में स्थित आध्यात्मिक उत्थान के मंदिर के अध्यक्ष हैं और मंदिर के सिद्ध पुरुषों की परिषद के तेरहवें सदस्य हैं। उन्हें सेरापिस सोलेल, यानी सूर्य के सेरापिस के नाम से भी जाना जाता है।

चौथी किरण आध्यात्मिक उत्थान की ज्वाला है। इसका रंग श्वेत है जो रीढ़ की हड्डी के आधार पर स्थित मूलाधार चक्र से निकलता है और माँ का द्योतक है । इसी श्वेत प्रकाश से वास्तुकला, गणित के सिद्धांत, भौतिक मंदिरों के निर्माण की नींव और आत्म-पिरामिड का ज्ञान मिलता है। सेरापिस हमें स्वयं की चेतना से अवगत कराते हैं।

अवतार

सेरापिस एक गंभीर अनुशासक के रूप में जाने जाते हैं। वे शुक्र ग्रह के निवासी हैं और पृथ्वी पर सनत कुमार के साथ पथभ्रष्ट मानव जाति के हृदय में ईश्वर प्रेम को पुनः प्रज्वलित करने आये थे। वे पृथ्वीवासियों को ईश्वर के पुजारी बनाने के लिए अत्यंत उत्साहित थे और इसी उत्साह ने उनकी इच्छाशक्ति को प्रबल किया, और उन्हें दृढ़ निश्चय और अनुशासन दिया।

आध्यात्मिक उत्थान के मंदिर के प्रधान पुरोहित

वह अटलांटिस पर स्थित आध्यात्मिक उत्थान के मंदिर में पुजारी थे। आध्यात्मिक उत्थान की ज्वाला के संरक्षक के रूप में उन्होंने अटलांटिस के डूबने से ठीक पहले इस लौ को नील नदी के रास्ते लक्सर तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया। इसके बारे में बताते हुए वे कहते हैं:

मुझे वह क्षण बहुत अच्छी तरह से याद है जब अटलांटिस के डूबने की पहली आहट सुनाई दी थी। आप जानते ही हैं कि यह महाद्वीप अचानक नहीं बल्कि कई चरणों में डूबा था। यह ईश्वर द्वारा दी गई चेतावनी थी जिसकी वजह से कई लोगों को बच निकलने का मौका मिला। और हम लक्सर की ओर चल पड़े...

आप शायद सोच रहे हैं कि आध्यात्मिक लौ को साधारण मनुष्यों द्वारा ले जाने की क्या आवश्यकता है। अक्सर लोगों को यह लगता है कि ऐसी घटानएं जादुई और चमत्कारिक रूप से घटित होनी चाहिए। ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि धर्म में परीकथाएं सम्मिलित हो गयी हैं, और लोग यह भूल गए हैं कि ईश्वर और मनुष्य द्वारा जो कुछ भी रचा गया है, वह इन दोनों के संयुक्त कार्य का परिणाम है और दोनों के संयुक्त प्रयास से ही संभव है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि ईश्वर की वेदी के अलावा लौ ईश्वर के रास्ते ओर चलने वाले जीवित व्यक्ति के हृदय में ही रह सकती है।[1]

मिस्र में सेरापिस और उनके साथ आए बाकी लोगों ने आध्यात्मिक उत्थान के मंदिर का निर्माण किया और निर्माण के समय से ही वे सब वहां पर लौ की रक्षा करते आ रहे हैं - अपने इस कर्त्तव्य का पालन करने के लिए वे बार-बार जन्म लेते हैं।

लगभग 400 बीसी तक सेरापिस बे नील नदी की भूमि में पुनर्जन्म लेते रहे, लौ की रक्षा के लिए उन्होंने बार बार पृथ्वी पर आना स्वीकार किया। विभिन्न जन्मों में उन्होंने पृथ्वी पर वास्तुकला के कुछ अद्वितीय भवनों का निर्माण करवाया।

ग्रेट पिरामिड के वास्तुशास्त्री

caption
ग्रेट पिरामिड

सेरापिस ग्रेट पिरामिड के वास्तुकार थे और एल मोरिया एक कुशल राजमिस्त्री। ग्रेट पिरामिड मानो पत्थरों में तराशा गया दीक्षा का मार्ग है, इस मार्ग के द्वारा जीवात्मा पिरामिड के आधार (भौतिक स्तर) से आरंभ होकर पिरामिड के केंद्र से होते हुए शिखर तक पहुँचती है। जब आप उस श्वेत प्रकाश पर ध्यान लगाते है जो कि शरीर में रीढ़ की हड्डी के आधार से लेकर सिर के शीर्ष तक प्रवाहित होता है, तब ही यह लौ ऊपर उठती है।

ईसा मसीह और एल मोरिया बताते हैं कि “स्वयं के पिरामिड का निर्माण एक आंतरिक कार्य है, लेकिन यह बाहरी समीकरण के अनुरूप होना चाहिए; इसका असर दिखना चाहिए और बाकियों के लिए एक उदाहरण भी प्रस्तुत करना चाहिए ताकि वे भी स्फिंक्स के हृदय तक — स्फिंक्स जिसका प्रतीक हैं उस जीवित गुरु के हृदय तक, और ग्रेट पिरामिड के भीतर की उस लौ के हृदय तक जो आकाशीय स्तर पर है (जो आज गीज़ा के पिरामिड में नहीं है - नकली गुरुओं और उनके नाके शिष्यों तथा काले जादूगरों द्वारा ऊर्जा के दुरूपयोग की वजह से गीज़ा का पिरामिड आज अपने पूर्व केंद्र और कार्य का सिर्फ एक खोखला ढांचा है ) - पहुँच सकें।” [2]

अमेनहोटेप तृतीय

caption
ब्रिटिश संग्रहालय में अमेनहोटेप तृतीय का सिर

अपने एक जन्म में सेरापिस मिस्र के फैरो (मिस्त्र के राजा के लिये उपाधि) अमेनहोटेप तृतीय (शासनकाल लगभग १४१७-१३७९ बी सी) थे, जो थुटमोस चतुर्थ के पुत्र और थुटमोस तृतीय के पड़पोते थे। थुटमोस तृतीय कुथुमी के अवतार थे। अमेनहोटेप चतुर्थ - जिन्हें बाद में इखनाटन के नाम से जाना गया - उनके पुत्र और सिहासन के उत्तराधिकारी थे। सेरापिस के शासनकाल के दौरान मिस्र समृद्धि, शांति और वैभव के चरम पर था। यह उनके अपने हृदय की लौ और प्राचीन काल से चले आ रहे सभी दिव्यगुरुओं के साथ उनके समन्वय की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति थी।

अमेनहोटेप तृतीय को पृथ्वी का सबसे महान शासक माना जाता था। अपने शासनकाल के अधिकांश समय में उन्होंने सभी राष्ट्रों के साथ उच्च स्तर के शांतिपूर्ण राजनयिक संबंध बनाए रखे। अपने खजाने की अपार संपत्ति का एक हिस्सा वे भव्य मंदिरों और महलों के निर्माण पर खर्च व्यय करते थे। उन्होंने नील नदी के कर्णक मंदिर का विस्तार किया और एक विशाल अंत्येष्टि मंदिर का निर्माण भी करवाया - इस मंदिर के अवशेष आज कोलोसी (नदी के किनारे मिली अखंड मूर्तियाँ जो बैठने की मुद्रा में हैं) के नाम से जाने जाते हैं। अमेनहोटेप तृतीय ने पहले के स्वर्ण युगों के शिष्य, दिव्यगुरु और दार्शनिक राजाओं के पदक्रम को पत्थर पर उकेरा था।

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि लक्सर मंदिर की रचना थी, जो आज भी आंशिक रूप से सुरक्षित है। इस मंदिर की ज्यामिति और ढांचे में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही पुरोहितों की गूढ़ विद्या का भौतिक स्वरूप समाहित है। यह उन्नत विज्ञान, कला और दर्शन की एक संपूर्ण पाठ्यपुस्तक के सामान है। आज का लक्सर का मंदिर आकाशीय स्तर में स्थित आध्यात्मिक उत्थान के मंदिर का भौतिक प्रतिरूप है।

लियोनिडास

मुख्य लेख: थर्मोपाईलें

caption
थर्मोपाईलें में लियोनिडास, चित्रकार जैक्वेस-लुइस डेविड (१८१४)

अपने एक जन्म में सेरापिस स्पार्टन के राजा लियोनिडास थे। इनकी मृत्यु लगभग ४८० बी सी में हुई थी। जब फ़ारसी सेना ने यूनान पर आक्रमण किया तो लियोनिडास ने अपने सैनिकों के साथ थर्मोपाइले के दर्रे (मध्य यूनान का प्रवेश द्वार) पर उनका बहादुरी से मुकाबला किया।

फारसी सेना का नेतृत्व राजा ज़ेरक्सेस कर रहे थे। लियोनिडास की सेना फ़ारसी सेन की अपेक्षा बहुत छोटी थी परन्तु फिर भी लियोनिडास ने दो दिन तक उस विशाल फ़ारसी सेना का डटकर मुकाबला किया। तीसरे दिन जब फारसी सेना ने पीछे से आक्रमण किया तो अतिरिक्त सेना के अभाव को देखते हुए लियोनिडास ने स्पार्टन रॉयल गार्ड के अपने ३०० सैनिकों को छोड़ बाकी सभी सैनिकों को वापिस घर भेज दिया। उसके बाद उन्होंने कुछ बचे हुए सहयोगियों और अपने ३०० सैनिकों के साथ अंतिम युद्ध किया, जिसमें उनकी जीत हुई। यूनान में लियोनिडास राष्ट्र पहचान की भावना के प्रतीक हैं।

इतिहासकार इस युद्ध को विपरीत परिस्थितियों में साहस और निर्भीकता से लड़ने का एक उत्कृष्ट उदाहरण मानते हैं। आकाशिक अभिलेखों से पता चलता है कि स्पार्टन रॉयल गार्ड के तीन सौ सैनिक लक्सर के वे तीन सौ शिष्य थे जो सेरापिस के साथ पृथ्वी पर आये थे। वे असाधारण व्यक्तित्व के मालिक थे। उनमें से कुछ दिव्यगुरु बन गए और कुछ आज भी भौतिक रूप में हैं।

उस समय यह भौतिक विषमताओं से पूर्ण एक भौतिक युद्ध था। आज यह युद्ध आत्मिक स्तर पर चल रहा है - मनुष्य के मस्तिक्ष में सत्य और असत्य, स्व चेतना और अहं की लड़ाई में ईश्वर निरंतर अहं का नाश करता है।

फ़िडियास

caption
लॉरेंस अल्मा-टाडेमा द्वारा १८६८ में बनाया एक चित्र जिसमें फिडियास अपने मित्रों को पार्थेनन की नक्काशी दिखा रहे हैं

ईसा से पूर्व पांचवीं शताब्दी में सेरापिस बे एथेंस में शीर्ष शिल्पकार फिडियास थे। सभी यूनानी मूर्तिकारों में वे सबसे उच्च कोटि के माने जाते थे। वे पार्थेनन के वास्तुकार थे और उन्होंने इस उत्कृष्ट निर्माण की देखभाल भी की थी। पार्थेनन के भीतर उन्होंने अपनी सबसे प्रसिद्ध कृति, चालीस फुट ऊंची सोने और हाथीदांत से बनी पल्लास एथेना की प्रतिमा स्थापित की - पल्लास एथेना को सत्य की देवी, माँ का रूप माना जाता है।

पार्थेनन में खड़े होकर आप यह समझ पाते हैं की यह एक ऐसे व्यक्ति ने बनाया है जो यह भली-भांति जानता है कि ईश्वर की लौ को रखने के लिए कैसा भवन होना चाहिए, जिसे समरूपता, ज्यामिति और कोणों के उपयोग का ज्ञान है। लक्सर के मंदिर और महान पिरामिड की तरह ही पार्थेनन का ऊर्जा क्षेत्र वास्तव में एक अत्यावश्यक लौ को समाहित करता है।

ओलंपिया के मंदिर में सोने और हाथीदांत से बनी ज़्यूस की विशाल प्रतिमा भी फिडियास ने बनाई थी। वे एक महान चित्रकार, नक्काशी-कार और धातु शिल्प-कार उस्ताद भी थे। उनकी कला अपनी उत्कृष्ट सुंदरता और आध्यात्मिकता के लिए जानी जाती है। और वे यूनानी कला के स्वर्ण युग के प्रतीक थे, पश्चिमी कला पर उनका गहरा प्रभाव पड़ा है।

लगभग ४०० बी सी में सेरापिस बे ने मोक्ष प्राप्त किया।

मिस्र में भक्ति

caption
कार्थेज में ३ ऐ.डी. के आरंभिक काल के दौरान संगमरमर से बनी सेरापिस के धढ़ की प्रतिमा

हेलेनिस्टिक युग के दौरान ३२३ से ३१ बी सी के बीच सेरापिस मिस्र और यूनान और रोम के महत्वपूर्ण देवताओं में से एक माने जाते थे। उन्हें मिस्र के टॉलेमिक राजाओं (टोलैमी सिंकदर महान के समय का प्रसिद्ध गणित-ज्‍योति‍षी था) के संरक्षक और महान शहर अलेक्जेंड्रिया के संस्थापक देवता के रूप में पूजा जाता था। मिस्र और एशिया माइनर में मनुष्यों के साथ सेरापिस के घनिष्ठ संपर्क के कई ऐतिहासिक प्रमाण मौजूद हैं। उस युग के दौरान सेरापिस बे की 1,०८० से अधिक मूर्तियाँ, मंदिर और स्मारक बनाए गए थे।

टॉलेमी प्रथम के शासनकाल में सेरापिस ने अलेक्जेंड्रिया पुस्तकालय के संस्थापक डेमेट्रियस ऑफ फालारम के आंखों की चिकित्सा की थी और उनका अंधापन दूर किया था - डेमेट्रियस ने उनके प्रति कृतज्ञता-भरे कई भजन लिखे थे। सेरापिस अक्सर भविष्यवाणी के माधयम से बात करते थे - वे लोगों को व्यक्तिगत सलाह भी देते थे और उनका उपचार भी करते थे। सेरापिस से जुड़ा एक प्रसिद्ध किस्सा है जिसने उन्हें मिस्र और यूनान के सर्वप्रमुख देवता के रूप में स्थापित किया - मिस्र के शासक राजा टॉलेमी प्रथम को सपने में सेरापिस के दर्शन हुए - सपने में उन्होंने राजा को देवता की मूर्ति को अलेक्जेंड्रिया लाने का आदेश दिया। पहले राजा को विश्वास नहीं हुआ परन्तु यह सपना उन्हें एक बार और आया तो राजा ने डेल्फ़िक ओरेकल के आशीर्वाद से मूर्ति मंगवाई और उसे अलेक्जेंड्रिया के सेराफिम (महान मंदिर) में स्थापित किया। यह वही मंदिर है जिसमें तीन लाख पुस्तकों का प्रसिद्ध अलेक्जेंड्रियाई पुस्तकालय था।

सेरापिस को अनेक नामों से पुकारा जाता है - "पिता", "उद्धारकर्ता" और "महान देवता"। माना जाता है कि उन्होंने देवताओं और मनुष्यों के बीच घनिष्ठ संपर्क स्थापित किया था। रहस्यवाद में सेरापिस को मिस्र के गुप्त दीक्षा अनुष्ठानों का पुरोहित माना जाता है। छोटे रहस्यों के लिए आइसिस को उत्तरदियी माना जाता था जबकि गहन रहस्यों के लिए सेरापिस और ओसिरिस ज़िम्मेदार थे - गहन रहस्य केवल उन दीक्षित पुरोहितों को ही दिए जाते थे जो सेरापिस के मंदिर में कठोर परीक्षा और दीक्षा अनुष्ठानों से गुजरते थे।

लगभग सात सौ वर्षों में सेरापिस मिस्र और यूनान के सर्वोच्च देवता बन गए। चौथी शताब्दी ईस्वी के उत्तरार्ध में सम्राट थियोडोसियस ने बहुदेववाद के विरुद्ध फरमान जारी किए जिसके फलस्वरूप ईसाइयों ने मूर्तिपूजकों - जिनमें रहस्यवादी धर्मों के अनुयायी भी शामिल थे - पर आक्रमण करना शुरू किया। अलेक्जेंड्रिया के एक ईसाई पादरी ने भीड़ को उकसाकर अलेक्जेंड्रिया में मूर्तिपूजा के महान प्रतीक - सेरापिस के मंदिर - को नष्ट करवा दिया। सेरापिस की विशाल प्रतिमा - जिसने छह सौ वर्षों तक लोगों को प्रेरित किया था - के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। भीड़ ने अलेक्जेंड्रिया के एक महान पुस्तकालय को नष्ट कर दिया।

थियोसोफिकल सोसाइटी के साथ काम

caption
सेरापिस सोलेल

सेरापिस बे ने उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान ब्रदरहुड के कार्य को मार्गदर्शन दिया। थियोसोफिकल सोसाइटी के संस्थापकों को भेजे गए सिद्ध पुरुषों और गुरुओं के शुरुआती पत्रों में सेरापिस बे और लक्सर के ब्रदरहुड के पत्र भी शामिल थे।


सेरापिस ने थियोसोफिकल सोसाइटी के सह-संस्थापक और अध्यक्ष कर्नल हेनरी स्टील ओलकॉट तथा उनकी सहायक, लेखिका हेलेना ब्लावत्स्की, का मार्गदर्शन किया। सोसाइटी का गठन १८७५ में हुआ, परन्तु गठन से पहले के छह महीनों के दौरान सेरापिस ने कर्नल ओलकॉट को प्रोत्साहित करते हुए और सोसाइटी के गठन के बारे में निर्देश देते हुए कई पत्र लिखे। ये पत्र अधिकतर मोटे हरे चमड़े पर सुनहरी स्याही से लिखे गए थे, जिन पर सेरापिस के हस्ताक्षर थे और लक्सर के ब्रदरहुड का एक प्रतीक भी अंकित था।

पत्रों में वे हेनरी ओलकॉट को निरंतर प्रत्साहित करते रहे, उनके हर पत्र में "कोशिश करो" लिखा होता था। पत्रों में सेरापिस ने साहसी और निडर होने की आवश्यकता पर जोर दिया - ये वही दो गुण हैं जिन्हे उन्होंने अपने पिछले जन्म लियोनिडास के रूप में प्रदर्शित किया थे।

सेरापिस का तात्कालिक लक्ष्य

वर्तमान में दिव्यगुरु सेरापिस बे सात चोहनों में से एक हैं ऑन इनका स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। चौथी किरण सातों किरणों का मध्य बिंदु है। यह ऊर्जा के फिगर-आठ प्रवाह का केंद्र बिंदु है और इसी बिंदु पर श्वेत प्रकाश भी समाहित होता है। यह श्वेत प्रकाश दिव्य नारीत्व ऊर्जा (कुण्डलिनी शक्ति) है, और यह प्रत्येक गुरु में होती है - चाहे वह पूर्व का हो या पश्चिम का। हमारे बीच सनत कुमार इसी दिव्य माँ के स्वरूप (कुण्डलिनी शक्ति) के साथ विचरण करते हैं।

श्वेत प्रकाश पवित्र अग्नि है, यह सृजन का सूचक है। सृजन की यह शक्ति जब विकृत होती है तो काला जादू बन जाती है। मिस्र में ऐसा होते हुए देखा गया था - मिस्र आध्यात्मिक उत्थान की ज्वाला का केंद्र बिंदु है पर वहां ब्लैक ब्रदरहुड द्वारा सदियों तक काले जादू का अभ्यास किया जाता रहा, और यह सेरापिस बे स्वयं मंदिर में उपस्थित के बावजूद जारी रहा।

पृथ्वी के उद्धार का मूल कारण लेमुरिया, मातृभूमि और स्वयं मातृ-लौ है। मातृ-लौ के साथ पृथ्वी का गहरा संबंध है जो कर्म से जुड़ा है। कैलिफ़ोर्निया के तट के पास स्थित सैन फ्रांसिस्को वह स्थान है जहाँ प्राचीन काल में लेमुरिया स्थित था, और इसी स्थान पर मातृ ज्वाला के विकृत रूप देखे गए थे। मातृ ज्वाला के विकृत रूपों से मंदिर अपवित्र हुए, पुजारियों और पुजारिनों का पतन हुआ, जिसके फलस्वरूप यौन ऊर्जाओं का दुरुपयोग और जीवन शक्ति विकृत हुई। मातृ-लौ की सर्वोच्च प्रतिनिधि की हत्या ताबूत का आखिरी कील साबित हुई। लेमुरिया के पतन का वास्तविक कारण मातृ-लौ और उनके स्वरूप का अपमान था।

उस समय से ही पृथ्वी ने धीरे-धीरे कुंभ राशि के युग में प्रवेश करना प्रारम्भ कर दिया था। कुम्भ राशि के युग में एक बार फिर दिव्य माँ की रौशनी सभी - पुरुष और स्त्री - में जागृत होगी, जिससे एक बार फिर स्त्री और माँ का सम्मान होगा। मूलाधार चक्र से उठती हुई कुण्डलिनी शक्ति माँ की लौ है जिसका मिलन ईश्वरीय स्वरुप से निकल नीचे की ओर आती हुई पितृ लौ से होगा। आने वाले दो हजार वर्षों में ऐसी उच्च चेतना का विकास होगा जो लेमुरिया के स्वर्ण युग के बाद से नहीं देखा गया है।

The path of the ascension is the resolution of those forces that are necessary within our consciousness—Father, Mother, Son and Holy Spirit as the four pillars of the temple within us. Gautama Buddha’s great lesson was that all suffering is caused by being out of alignment with the inner light through wrong desire. Serapis Bey teaches us how to get into alignment with the inner will of Being. His teachings become the keystone in the arch of hierarchy. Without the white light, we cannot enjoy the integration of selfhood.

Serapis Bey, then, becomes a very important key at a time when there are so many problems in society. The increase in crime, murder, rape, drugs, and so forth is the sign of the coming of the Mother light, rising from the altars of Lemuria. The rising light becomes so intense that, unless we dive into it and become a part of it, it becomes the rock that Jesus spoke of—unless we fall upon that rock and allow our misconceptions to be broken, it breaks us.[3]

It is the light that resolves identity, but is also the light that is so powerful that it can destroy the false identity that rebels against it. At the dawning of the age of Aquarius, the world is in rebellion against the light of God, and yet the world is seeking God. The teaching of Serapis Bey and the mysteries of the Brotherhood of Luxor contain the answers that can resolve these questions.

Serapis Bey has legions of seraphim in his command. He has great attainment in divine geometry and design. He assists his disciples in the self-disciplines that are necessary for the ascension: the discipline of the four lower bodies in order that the Christ may appear and use them as vehicles for service and attainment in the world of form; the disciplining of past momentums of negative spirals and of human creation that would stand in the way of the ascension flame forming within the heart of everyone evolving upon the planet through the acceleration of the threefold flame.

The path of the ascension

His book Dossier on the Ascension is a textbook on the path of the ascension. It contains teachings from the classes he conducts at the Ascension Temple, and through it, you can have anchored in your conscious mind that which you learn at the Ascension Temple at Luxor while your body sleeps at night. He outlines the requirements of the ascension and provides a thorough explanation and instruction on the process of the ascension.

Serapis describes what happens during the ritual of the ascension:

It is true, although the form of an individual may show signs of age prior to his ascension, that all of this will change and the physical appearance of the individual will be transformed into the glorified body. The individual ascends, then, not in an earthly body but in a glorified spiritual body into which the physical form is changed on the instant by total immersion in the great God flame.

Thus, man’s consciousness of the physical body ceases and he achieves a state of weightlessness. This resurrection takes place as the great God flame envelops the shell of human creation that remains and transmutes, in a pattern of cosmic grids, all of the cell patterns of the individual—the bony structure, the blood vessels and all bodily processes, which go through a great metamorphosis.

The blood in the veins changes to liquid golden light; the throat chakra glows with an intense blue-white light; the spiritual eye in the center of the forehead becomes an elongated God flame rising upward; the garments of the individual are completely consumed, and he takes on the appearance of being clothed in a white robe—the seamless garment of the Christ. Sometimes the long hair of the Higher Mental Body [the Holy Christ Self] appears as pure gold on the ascending one; then again, eyes of any color may become a beautiful electric blue or a pale violet....

Lighter and lighter grows the physical form, and with the weightlessness of helium the body begins to rise into the atmosphere, the gravitational pull being loosened and the form enveloped by the light of the externalized glory which man knew with the Father “in the beginning” before the world was....

These changes are permanent, and the ascended one is able to take his light body with him wherever he wishes, or he may travel without the glorified spiritual body. Ascended beings can and occasionally do appear upon earth as ordinary mortals, putting on physical garments resembling the people of earth and moving among them for cosmic purposes. This Saint Germain did after his ascension when he was known as the Wonderman of Europe. Such an activity is a matter of dispensation received from the Karmic Board.[4]

(Generally, however, ascended beings do not return to the physical plane unless there is some specific service requiring this change in vibratory rate.)

Serapis tells us, “You ascend daily.” Our thoughts, our feelings, our daily deeds are all weighed in the balance. We do not ascend all at once, but by increments as we pass our tests and win our individual victories. The entire record of all our past lives and momentums of both good and evil must be counted; and then, when we have brought at least 51 percent of all the energy that has ever been allotted to us into balance with the purity and harmony of the Great God Self, we may be offered the gift of the ascension. The remaining 49 percent must be transmuted, or purified, from the ascended octaves through service to earth and her evolutions.[5]

Serapis Bey, the chohan of the ascension flame and hierarch of the Ascension Temple at Luxor, Egypt, speaks to each one of us:

The future is what you make it, even as the present is what you made it. If you do not like it, God has provided a way for you to change it, and the way is through the acceptance of the currents of the ascension flame.[6]

Guiseppe Verdi captured the music of the ascension flame in the “Triumphal March” from Aïda. The keynote of the Ascension Temple is “Liebestraum,” by Franz Liszt, and the radiance of the Electronic Presence of Serapis Bey and his twin flame pour through the aria “Celeste Aïda.”

See also

For more information

Mark L. Prophet and Elizabeth Clare Prophet, Lords of the Seven Rays.

Serapis Bey, Dossier on the Ascension.

Sources

Mark L. Prophet and Elizabeth Clare Prophet, The Masters and Their Retreats, s.v. “Serapis Bey.”

  1. सेरापिस बे, “द मोबिलाइज़ेशन और स्पिरिचुअल फोर्सेज,” Pearls of Wisdom, vol. २५, no. ६०.
  2. जीसस और एल मोरिया, “द ऑर्डर ऑफ द गुड समैरिटन”Pearls of Wisdom, vol. २७, no. ५२, २८ अक्टूबर १९८४.
  3. Matt. 21:44; Luke 20:18.
  4. Serapis Bey, Dossier on the Ascension, pp. 158, 176–77.
  5. In addition to balancing 51 percent of one’s karma, the requirements for the ascension are to balance the threefold flame, align the four lower bodies, attain a certain mastery on all seven rays, achieve a degree of mastery over outer conditions, fulfill one’s divine plan, transmute the electronic belt, and raise the Kundalini.
  6. Ibid., p. 89.