Translations:Serapis Bey/62/hi
सेरापिस हमें बताते हैं, "तुम प्रतिदिन ऊपर उठते हो।" हमारे विचार, हमारी भावनाएँ, हमारे दैनिक कर्म, सब का मूल्यांकन किया जाता है। हम एक बार में नहीं, बल्कि धीरे-धीरे ऊपर उठते हैं - जैसे-जैसे हम परीक्षाएं पार करते हैं, व्यक्तिगत विजय प्राप्त करते हैं वैसे वैसे हम थोड़ा-थोड़ा करके ऊपर उठते हैं। पिछले जन्मों के हमारे सभी अच्छे-बुरे कर्मों का पूरा हिसाब-किताब किया जाता है; और फिर, जब हम ईश्वर की दी गयी कुल ऊर्जा का कम से कम ५१ प्रतिशत हिस्सा महान ईश्वर स्वरूप की पवित्रता और सामंजस्य के साथ संतुलित कर लेते हैं, तब हमें आध्यात्मिक उत्थान का वरदान प्राप्त होता है। शेष ४९ प्रतिशत ऊर्जा को रूपांतरित या शुद्ध करने का काम हम ऊपर के स्तरों से पृथ्वी और पृथ्वीवासियों की सेवा करके करते हैं।<ref। आध्यात्मिक उत्थान के लिए ५१ प्रतिशत कर्म को संतुलित करने के साथ-साथ कुछ अन्य शर्तें भी हैं: त्रिदेव ज्योत को संतुलित करना, अपने चार निचले शरीरों को एक सामान बांधना, सभी सातों किरणों पर निपुणता हासिल करना, अपनी सभी बाह्य परिस्थियों पर एक निश्चित स्तर की निपुणता प्राप्त करना, अपनी [[दिव्य योजना को पूरा करना, [[इलेक्ट्रॉनिक बेल्ट को रूपांतरित करना और [[कुंडलिनी को जागृत करना।</ref>