Translations:Seventh root race/1/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 10:14, 28 March 2026 by JaspalSoni (talk | contribs)

मूल जाति जीवात्माओं का एक समूह या जीवन-तरंग है, जो एक साथ अवतरित होती हैं। इनका एक विशिष्ट आदर्श प्रतिनिधि प्रतिरूप स्वरुप होता है, एक दिव्य योजना होती है और इनका एक ध्येय होता है जो इन्हें पृथ्वी पर पूरा करना होता है। गूढ़ ज्ञान की परंपरा के अनुसार जीवात्माओं के सात प्राथमिक समूह हैं - पहली से सातवीं मूल जाति।