Translations:Seventh root race/7/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 17:33, 8 April 2026 by PeterDuffy (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

मेरे प्रियजनों, सातवीं मूल जाति की सभी जीवात्माओं को पृथ्वी पर जन्म लेने में कई शताब्दियाँ लगेंगी। प्रत्येक जीवात्मा अपनी विशेषताओं के अनुसार एक किरण के तहत पृथ्वी पर आएगी। सातवीं मूल जाति के अग्रदूत वे बलवान लोग हैं जिन्होंने अपने आकाशीय शरीर पर ईश्वर की पवित्र इच्छा की ज्वाला अंकित कर रखी है। वे ईश्वर की शक्ति से ओतप्रोत होकर मानवता का मार्ग प्रशस्त करने, और पवित्र इच्छा की उचित चेतना स्थापित करने आएंगे। आप इस बात को समझिए कि यदि आपने भी ईश्वर की पवित्र इच्छा के प्रति सवयं को समर्पित किया है तो आप भी सातवीं मूल जाति के अग्रदूतों में से एक हैं।