Translations:Western Shamballa/2/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 08:09, 16 April 2026 by RajKumari (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

१९७६ में नए साल की पूर्व संध्या पर, गौतम बुद्ध ने यह भविष्यवाणी की थी कि उनके आध्यात्मिक स्थान की ऊर्जा या शक्ति आगे चलकर अमेरिका में स्थानांतरित होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ही वह जगह है जहाँ लोग फिर से धर्म और संघ (आध्यात्मिक समुदाय) के मूल उद्देश्य की ओर लौटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन शम्बल्ला और 'प्रकाश का शहर' भी वहाँ स्थानांतरित किए जाएँगे। लेकिन अभी के लिए, वहाँ केवल एक द्वितीयक बल क्षेत्र स्थापित किया जाएगा, जिसे शम्बाला का ‘ओमेगा पक्ष’ कहा गया है - शम्बल्ला का ‘अल्फा पक्ष’ अपनी मूल जगह पर ही बना रहेगा।