Translations:Archangel Raphael/14/hi

From TSL Encyclopedia

महादेवदूत रेफियल ने एक वैचारिक उपचार रूप दिया है जो वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया है। जब इसकी कल्पना चार निचले शरीरों या किसी अंग विशेष की कोशिकाओं और परमाणुओं के चारों ओर और उनमें प्रवेश करते हुए की जाती है तो यह मन्युष्य की शुद्ध आंतरिक संरचना और दिव्य पूर्णता को बहाल करता है। यह सफेद, नीलम जैसे नीले और पन्ना जैसे हरे पवित्र अग्नि के संकेंद्रित गोलों से बना है। इसके केंद्र में एक सफेद गोला है जो आंतरिक स्तर पर कार्य करके घायल भाग या रोगग्रस्त अंग को पूर्ण रूप से स्वस्थ करता है। इसके बाद नीला गोला आता है जो सुरक्षा देता है और ईश्वर की इच्छा को स्थापित करता है। बाहर का हरा गोला पदार्थ के माध्यम से आत्मा के प्रवाह को बहाल कर पूर्णता लाता है।