Translations:Archangel Raphael/15/hi
यदि आपको या आपके किसी प्रियजन को चोट लगती है, तो वैचारिक उपचार रूप का आह्वान करें: “ईसा मसीह के नाम पर, प्रिय महादेवदूत रेफियल, माँ, [व्यक्ति का नाम डालें] पर अपना वैचारिक उपचार रूप रखें।” फिर कल्पना करें कि ईश्वर के ह्रदय से पवित्र अग्नि के गोले निकल रहे हैं; कल्पना करें हरी अग्नि में लिपटी चमकीले नीले रंग की लौ की जिसके केंद्र में सफेद अग्नि धधक रही है। दुर्घटना के बाद के पहले कुछ मिनट और घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। अपने मन की आंखों में देखें कि अग्नि के यह गोले घायल व्यक्ति के अंगों को स्वस्थ कर रहे हैं। इस चित्र को अपने मन में स्थिर रखें, इसपर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। मन मैं उठती हुई समस्त चिंता, संदेह और भय को शांत करें, किसी भी नकारत्मक भावना को अपने ऊपर हावी न होने दें। केवल वैचारिक उपचार रूप को अपने मन में धारण कारण, उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। धयान को कहीं भटकने न दें। दृढ़ता से यह स्वीकारें कि आपके भीतर मौजूद ईश्वर सब कुछ पूर्ण रूप में देख रहा है, और सभी को उनका वास्तविक स्वरूप दे रहा है।