Translations:Archangel Raphael/24/hi
किसी व्यक्ति को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिलेगा या वह जीवन के इस चक्र से विमुख हो जाएगा अर्थात मृत्यु को प्राप्त होगा यह उसके कर्मों पर निर्भर करता है। ईश्वर के कानून के अनुसार अगर कर्म का संतुलन अभी होना है तो अगर व्यक्ति ने भक्ति और अच्छे कर्म से अपने आभामंडल को प्रकाशित नहीं किया है तो उसे अपने शरीर में अचानक और तेजी से उभर रहे अंधकार को दूर करने के लिए ईश्वर के प्रकाश की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पाती।कर्म के संतुलन के समय स्थिति विकट होती है और व्यक्ति उस समय ईश्वर की साधना नहीं कर पाता इसलिए पहले से संचित अच्छे कर्म उसके काम आते हैं।