Translations:Archangel Raphael/25/hi
तो क्या यह उचित नहीं कि जब आप काम करने में सक्षम हों, तब अपने शरीर के आभामंडल के प्रकाश को बढ़ाएं और कर्मों को संतुलित करके, कठिन दिनों के लिए तैयारी करें? “प्रकाश में रहते हुए काम करो” का वास्तविक अर्थ यही है, [1] जो ईसा मसीह ने अपने शिष्यों को बताया था। इसका अर्थ है: जब आपके भीतर प्रकाश की शक्ति हो, तब अपने कर्मों को संतुलित करें ताकि आप उन सेवाओं, पवित्र श्रम और प्रार्थना एवं पुष्टि के पवित्र अभ्यास को कर सकें जो कर्मों के समीकरण में परिवर्तन ला सकते हैं। [2]