Translations:Archangel Raphael/27/hi
महादेवदूत रेफियल कहते हैं कि इस जीवन में या पिछले किसी जीवन में रोग के कारण को मिटाए बिना उसके लक्षणों को दूर करना जीवात्मा के लिए अत्यधिक हानिकारक है। और जो व्यक्ति इस प्रकार के आसान "इलाज" को स्वीकार करता है, उसे किसी न किसी समय, कहीं न कहीं, इस जन्म में या भविष्य के किसी जन्म में फिर उसी समस्या का सामना करना पड़ता है जिसे कर्म के रूप में भुगतना होता है। अगर हम चाहते हैं कि रोग के लक्षण शरीर से स्थायी रूप से गायब हो जाएँ तो उनका रूपांतरण करना आवश्यक है।