Translations:Archangel Raphael/29/hi
रेफियल का आश्रम पुर्तगाल के फातिमा शहर के आकाशीय स्तर में है। 1917 में जब मेरी फातिमा में बच्चों के सामने प्रकट हुईं थीं उनके आश्रम की वेदी पर प्रज्वलित उपचारक ज्वाला को भौतिक जगत में स्थापित किया गया था। आज भी आकाशीय स्तर में स्थित इस मंदिर से प्रकाश की एक शक्तिशाली धारा झरने की तरह बहती हुई भौतिक स्तर पर आती है, यहाँ आनेवाले तीर्थयात्री इस उपचारक ज्वाला के "जल" से स्वस्थ होते हैं।