Translations:Archangel Raphael/6/hi

From TSL Encyclopedia

रेफियल को यात्रियों का संरक्षक भी माना जाता है। बुक ऑफ़ टोबिट (Book of Tobit) नामक पुस्तक में लिखा है कि जब टोबिट का पुत्र एक लम्बी यात्रा पर निकला तो रेफियल एक यात्री का वेश धारण करके उसके साथ गए थे, और यात्रा के दौरान उसका मार्गदर्शन भी किया। कहानी के अंत में वे अपने वास्तविक रूप में आये और उन्होंने टोबिट को बताया है कि ईश्वर ने उन्हें टोबिट और उसके पुत्र के विश्वास की परीक्षा लेने के लिए भेजा था। पिता-पुत्र परीक्षा में सफल हुए और उन्हें स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिला।