Translations:Cosmic clock/9/hi

From TSL Encyclopedia

ये चार चतुर्थांश भौतिक ब्रह्मांड के चार स्तरों या आवृत्तियों को भी दर्शाते हैं। मनुष्य का अस्तित्व इन सभी स्तरों से होते हुए आत्मा के दायरे तक फैला हुआ है। हम भौतिक की तुलना में अपने आकाशीय, मानसिक और भावनात्मक शरीरों के बारे में कम जागरूक हैं, लेकिन इन तीनों का अस्तित्व में होना भी अटल सत्य हैं। ये चार निचले शरीर समय और स्थान में मनुष्य के उत्थान के साधन हैं।