Translations:Etheric retreat/1/hi
श्वेत महासंघ (Great White Brotherhood) के केंद्र या आध्यात्मिक आश्रम, जो आकाशीय स्तर पर स्थित हैं, वहां दिव्य गुरु (ascended masters) रहते हैं। प्रत्येक आकाशीय आश्रय स्थल में ईश्वरत्व की एक या एक से अधिक लौ (flames of the God head) संग्रहीत होती है। गुरुओं की सेवा और आध्यात्मिक उपलब्धियों की शक्ति को धारण करते हुए, वे किसी भी ग्रह और उस पर विकसित होने वाले समस्त जीवन के चार निम्न शरीरों (four lower bodies) (भौतिक, भावनात्मक, मानसिक और सूक्ष्म) में प्रकाश का संतुलन बनाये रखते हैं।