Translations:Four lower bodies/1/hi

From TSL Encyclopedia

चार निचले शरीर अलग-अलग आवृत्तियों से युक्त चार आवरण हैं जो जीवात्मा को शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक और आकाशीय स्तर पर घेरे रहते हैं और उसे समय और स्थान की यात्रा करने में सहायता करते हैं। यह वाहन ईश्वर ने मानव को उसके शरीर में स्थित ईश्वरीय लौ के वैयक्तिकरण और जीवात्मा की भौतिक रूप में अभिव्यक्ति के लिए प्रदान किए हैं। अंतरभेदी बलक्षेत्रों के रूप में ये सब शरीर जीवात्मा को आत्मा की ऊर्जा ग्रहण करने में मदद करते हैं।