Translations:Free will/3/hi
ईश्वर की स्वच्छन्द इच्छा का उपहार अपने साथ चेतना का एक निश्चित विस्तार लेकर आता है जिसे जीवन काल, जीवनों की एक श्रृंखला और "मनुष्य के निवास की सीमा" के रूप में जाना जाता है।[1] इसलिए जीवात्मा की स्वच्छन्द इच्छा के प्रयोग की अवधि न सिर्फ समय और स्थान में सीमित है, बल्कि पृथ्वी पर उसके जन्मों की भी एक निश्चित संख्या में सीमित है। इस समय (जो कि दिनों, वर्षों और आयामों में विभाजित है), के अंत में जीवात्मा का भाग्य इस बात पर निर्भर करता है कि उसने अपनी स्वच्छन्द इच्छा का उपयोग किस प्रकार किया है।
- ↑ Acts १७:२६।