Translations:Gabriel and Hope/11/hi
जब देवत्व द्वारा शक्ति दिए जाने पर कोई दिव्य प्राणी पदार्थ को हिलाता है तो यह कार्य उस दिव्य प्राणी का प्रयास नहीं है वरन ईश्वर का है। उस पत्थर ने मेरी उंगलियों से निकलने वाले प्रकाश का विरोध नहीं किया। जैसे ही मैंने उसे पकड़ा तो क्षण भर के लिए मेरे मन में यह विचार आया कि मैं भगवान से प्रार्थना करूँ कि मैं इस बहुमूल्य ग्रह पर हर पुरुष और महिला से तब तक मौत का पत्थर हटा सकूँ जब तक कि सभी डर और अत्याचार से मुक्त नहीं हो जाएँ।