Translations:Gabriel and Hope/12/hi

From TSL Encyclopedia

जो देवदूत मेरे साथ थे, उन्होंने तुरन्त मेरे विचार को समझ लिया। हमारे विचारों के द्वारा ही हम एक-दूसरे से सम्पर्क करते हैं क्योंकि हम आपकी तरह नहीं हैं; हमें एक दूसरे को अपने विचार व्यक्त करने के लिए शब्दों की आवश्यकता नहीं होती। तुरन्त ही हम सबने आशा का एक मंत्र गाना शुरू कर दिया। मेरी प्रिय होप की मधुर अभिव्यक्ति के नेतृत्व में देवदूतों ने यह अद्भुत गीत शुरू किया जो आने वाली सुबह के साथ पृथ्वी के पूरे चेहरे पर आशा की सुनहरी रोशनी का एक मार्ग प्रसारित करता हुआ प्रतीत हुआ। सुबह-सुबह जब पावन महिलाएँ (holy women) ईसा मसीह की खोज में आईं, तो उन्होंने पत्थर को लुढ़का हुआ पाया।[1]

  1. महादेवदूत गेब्रियल, १० सितंबर, १९६३।