Translations:Gabriel and Hope/13/hi

From TSL Encyclopedia

महादेवदूत का यही आशीर्वाद और सेवा पृथ्वी पर प्रत्येक व्यक्ति को भी दी जाती है अगर वह इसे स्वीकार करें तो। जिस प्रकार गैब्रियल ने हाथ से उस कब्र (जिसमें ईसा मसीह लेटे थे) के दरवाजे के सामने रखे पत्थर को हटा दिया था, उसी प्रकार देवदूत हमारे जीवन की समस्याएं भी सुलझा सकते हैं जब हम उन्हें अपनी दुनिया में प्रवेश करने की अनुमति दें। जैसे ही हम अपने भौतिकता के आवरण (जो कि एक कब्र के सामान ही है) को हटाते हैं, तब हम अपने अंदर के ईश्वर की परिपूर्णता और गौरव को पहचान पाते हैं।