Translations:Gabriel and Hope/5/hi
हालाँकि आज कल पृथ्वी की अधिकांश महिलाएँ गेब्रियल की पवित्रता की उच्च चेतना के साथ लयबद्ध (attuned) नहीं हैं और इसलिए वे उनकी आवाज़ नहीं सुन पाती, पर अब समय आ रहा है जब सभी माता-पिता आने वाली आत्मा के बारे में की गई घोषणा सुन सकेंगे,और उन्हें पता चल जाएगा कि अपने भाग्य को पूरा करने के लिए ईश्वर द्वारा भेजी गई आत्मा को धारण करना एक उच्च और पवित्र कार्य है, यह एक जिम्मेदारी है जिससे योग्य जोड़ों (qualified couples) को पीछे नहीं हटना चाहिए।