Translations:Gautama Buddha/28/hi
बिना किसी हलचल के गौतम बोधि वृक्ष के नीचे बैठे रहे और दूसरी तरफ मारा ने नकरात्मक विचारों का हमला जारी रखा - पहले इच्छा के रूप में, उनके सामने कामुक देवी और नृत्य करने वाली लड़कियों की परेड की; फिर मौत की आड़ में, तूफान, मूसलाधार बारिश, धधकती चट्टानों, उबलती मिट्टी से उन पर हमला किया; फिर भयंकर सैनिकों और जानवरों का हमला और अंत में पूर्ण अंधकार। परन्तु गौतम फिर भी अविचल रहे।