Translations:Gautama Buddha/29/hi

From TSL Encyclopedia

मारा ने फिर एक अंतिम बार कोशिश की - उसने सिद्धार्थ के आत्मज्ञान को प्राप्त के अधिकार को चुनौती दी। तब सिद्धार्थ ने अपने दाहिने हाथ से पृथ्वी को स्पर्श किया,[1] तब पृथ्वी ने गरजकर उत्तर दिया: “मैं तुम्हारी गवाही देती हूं!” फिर भगवान के सभी यजमानों और सृष्टि देवों ने धरती माँ के साथ हामी भरते हुए सिद्धार्थ की आत्मज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ने के संकल्प की सराहना की। इसके बाद मारा लुप्त हो गयी।

  1. “पृथ्वी-स्पर्शी मुद्रा” के साथ। उन्होंने अपने बाएं हाथ की हथेली को ऊपर की ओर कटोरी के आकार के रूप में अपनी गोद में रखा और दाहिने हाथ को नीचे की ओर करके धरती को छूआ।