Translations:Gautama Buddha/49/hi
महायान के अनुयायी अपने सम्प्रदाय को "महान वाहन" मानते हैं, क्योंकि उनका कहना है ये साधारण व्यक्ति के अधिक अनुकूल है। उनका आदर्श एक बोधिसत्व बनना है - एक ऐसा ज्ञानी जो निर्वाण प्राप्त करने के बाद भी स्वेच्छा से उसी लक्ष्य को प्राप्त करने में दूसरों की सहायता करने के लिए दुनिया में लौटता है।