Translations:Holy Spirit/3/hi

From TSL Encyclopedia

पवित्र आत्मा का व्यक्तित्व और सांत्वनादाता (Comforter) वह व्यक्ति हैं जिनके बारे में ईसा मसीह ने हमें बताया था - उन्होंने कहा था कि वह व्यक्ति हमें जीवन के बारे में शिक्षा देने के लिए और ज्ञान से आलोकित करने के लिए आएंगे।[1] जब जब कोई मनुष्य आध्यात्मिक उत्थान प्राप्त कर के अपने ईश्वरीय स्वरुप (I AM THAT I AM) में विलीन होता है, तब एक पवित्र आत्मा उसकी कमी को पूरा करने के लिए धरती पर उतरती है। यह पवित्र आत्मा के अवतरण का एक अनुष्ठान है जिसके बारे में ईसा मसीह ने अपने शिष्यों को बताया था - उन्होंने कहा था, "जब तक ईश्वर तुम्हें वह शक्ति प्रदान नहीं करते, तब तक धैर्य से साधनापूर्वक रहो।"[2] यह वृत्तांत पेंटेकोस्ट (Pentecost) में घटित हुआ था।[3]

  1. जॉन १४:१६, २६; १६:७.
  2. ल्यूक २४:४९, ५१.
  3. एक्ट्स २:१-४।