Translations:Kuan Yin/40/hi
वायलेट रंग में कई विविधताएं हैं - आर्किड-गुलाबी (orchid-pink flower) रंग दया की लौ को दर्शाता है इसमें ईश्वर के प्रेम की गुलाबी किरण की मात्रा अधिक होती है। गहरा बैंगनी (purple) रंग ईश्वर की इच्छा को दर्शाता है इसमें ईश्वर की इच्छा की नीली किरण की मात्रा अधिक होती है। बैंगनी लौ में शुद्ध करने की बहुत शक्ति है, जब हम इसका प्रयोग हरे रंग की किरण के उपचारात्मक दिव्य आदेशों के साथ करते हैं तो हमारे चार निचले शरीर, विशेष रूप से आकाशीय शरीर (स्मृति शरीर) (etheric body) अत्यंत प्रभावी ढंग से शुद्ध और स्वस्थ हो जाता है। अवचेतन मन में गहरे दबे पूर्वजन्मों के अभिलेख भी इससे शुद्ध हो जाते हैं। इस लौ का आह्वान करने के लिए, किसी भी वायलेट लौ के दिव्य आदेशों को करे पर "वायलेट" के स्थान पर "बैंगनी" शब्द का प्रयोग करें। आम तौर पर अन्य शरीरों की अपेक्षा आकाशीय शरीर में प्रवेश करना अत्याधिक कठिन होता है - दिव्य आदेशों को छत्तीस बार दोहराना पूर्वजन्म के अभिलेखों को साफ़ और शुद्ध करने में बहुत सहायक होता है।