Translations:Lord of the World/18/hi

From TSL Encyclopedia

गौतम बुद्ध शम्बाला की अध्यक्षता करते हैं । वहां का भौतिक आश्रयस्थल अब आकाशीय स्तर पर है जिसे विभिन्न कारणो से पृथ्वी लोक से उठा लिया गया था । युगों-युगों से श्वेत महासंघ के ज्ञात और अज्ञात दूतों ने शम्बाला के बुद्ध और ज्वाला के हितु भौतिक सप्तक में संतुलन बनाए रखा है। इस प्रकार, ईसा मसीह ने ब्रह्मांडीय मैत्रेय बुद्ध के अभिषिक्त दूत के रूप में, अपने पवित्र हृदय के माध्यम से मैत्रेय बुद्ध, गौतम बुद्ध और सनत कुमार के पितृत्व रूपी प्रकाश को पृथ्वी के असंख्य लोगों के हृदय में स्थापित करने का द्वार थे।