Translations:Lord of the World/19/hi
ईसा मसीह ने ब्रह्मांडीय कानून के अनुसार भौतिक स्तर पर अपने पद को परिभाषित किया है। वे कहते हैं, "जब तक मैं दुनिया में हूँ, तब तक मेरे ईश्वरीय स्वरुप द्वारा कहा गया शब्द ही दुनिया का प्रकाश है।" [1] अपने अनाहत चक्र (heart chakra) में ईश्वरीय स्वरुप के प्रकाश की उपस्थिति के द्वारा ईसा मसीह पृथ्वी ग्रह के कर्मों, "दुनिया के पापों" को रूपांतरित करने में समर्थ हो पाए। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि लोग उनके मार्ग का अनुसरण तब तक करें जब तक कि वे भी अपने शरीर-रूपी मंदिर में आत्मिक प्रकाश को धारण न कर लें।
- ↑ जॉन ९:५।