Translations:Mary, the mother of Jesus/11/hi

From TSL Encyclopedia

डेविड ने ईसा मसीह (Jesus) के रूप में पुनर्जन्म लिया था -इस प्रकार, भजन संहिता (Psalms) द्वारा इज़राइल वासीयों को आत्म-प्रवीणता प्राप्त करने वाले व्यक्ति की शिक्षाओं का ज्ञान मिला, जबकि जेनटिल्स (Gentiles) (जो यहूदी नहीं हैं), ईसा मसीह द्वारा दिए गए ज्ञान पर चिंतन करते हैं - और सभी उनके (राजा डेविड, जिन्हें इस्राएल और नए जेरुसलम (New Jerusalem) के राजा के रूप में जाना जाता है) द्वारा निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। और इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आज जेरुसलम शहर के ऊपर स्थित सेनेकल (Cenacle) के ऊपरी कमरे में जहाँ ईसा मसीह और उनके शिष्यों ने अंतिम भोज मनाया था, जहाँ ईसा मसीह अपने पुनरुत्थान के बाद प्रकट हुए थे, और जहाँ पवित्र आत्मा का अवतरण हुआ था - ईसाई प्रार्थना करते हैं। और उसी घर के निचले हिस्से में एक मंदिर है जहाँ यहूदी डेविड की कब्र पर पूजा करते हैं। जो लोग मेरी की पूजा करते हैं, उन्हें इस बात से मतभेद नहीं है की मेरी यहूदियों और ईसाईयों दोनों की माँ हैं।