Translations:Mary, the mother of Jesus/20/hi
माँ मेरी (Mother Mary) को प्रकाश वाहकों (lightbearers) के समुदाय का मुखिया माना जाता है। इस समुदाय में धर्मदूत (apostles), शिष्य, पवित्र महिलायें (holy women) सभी आते हैं। मेरी पवित्र भूमि (holy land), भूमध्य सागर (Mediterranean) और एशिया माइनर [Asia Minor (also called Anatolia)(एशिया माइनर पश्चिमी एशिया का एक प्रायद्वीप है, जो आज के तुर्की (Turkey) के अधिकांश भाग को दर्शाता है)] में प्रवाहित होने वाली आत्मिक ऊर्जाओं का वास्तविक स्रोत थीं। मेरी के हृदय से निकलते पवित्र आत्मा की अग्नि के संकेंद्रित छल्ले (concentric rings of fire—the fire of the Holy Ghost) पिता-माता के आलिंगन द्वारा स्नेहपूर्वक पूरी मानवता को संभाले रखते हैं।