Translations:Mary, the mother of Jesus/22/hi
कहा जाता है कि प्रारंभिक ईसाई धर्म की माँ मेरी ने पृथ्वी के विकास के लिए माउंट ज़िओन (Mount Zion) में एक घर - जो कि सेड्रॉन वैली (Cedron Valley) और माउंट ऑफ़ ऑलिव्स (Mount of Olives) से दिखता था - माँ की लौ को बनाये रखा था। इस घर में ऊपर के कमरे में (जहाँ शिष्य एकत्रित हुआ करते थे) पहला ईसाई चर्च स्थापित किया गया था, और यहीं से मेरी ने अपने अंतिम वर्षों के समय लोगो की सेवा की थी। इस स्थान को मेरी का शयनस्थान मानकर ईसाई उनकी याद को सहेज कर रखते हैं।