Translations:Mary, the mother of Jesus/28/hi

From TSL Encyclopedia

मेरी ने १५ अगस्त को भौतिक शरीर छोड़ा था। इसके बाद से वह कई बार दुनिया भर में प्रकट हुई हैं, और कई बार उन्होंने लोगों को चमत्कारिक रूप से स्वस्थ किया है। पृथ्वी पर अपने अंतिम जन्म के बाद के कुछ वर्षों में उन्होंने भविष्य के अपने प्रकटनों के लिए मंच तैयार किया था - उस समय उन्होंने जॉन द बिलवेड (John the Beloved) और पाँच अन्य लोगों के साथ दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया था। वे सबसे पहले मिस्र के लक्सर (Luxor in Egypt) में स्थित अध्यात्मिक उत्थान का मंदिर (Asension Temple) गए। इसके बाद वे जल मार्ग द्वारा भूमध्य सागर के पार क्रेते द्वीप (Island of Crete) पर गए - रास्ते में वे जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Straits of Gibraltar) से होते हुए पुर्तगाल में फ़ातिमा (Fatima in Portugal), दक्षिणी फ्रांस में लूर्डेस (Lourdes in Southern France), ब्रिटिश द्वीप में ग्लैस्टनबरी (Glastonbury in the British Isles) और आयरलैंड (Ireland) में रुके। इन सभी स्थानों पर मेरी और उनके साथियों ने लोगों का ध्यान पाँचवीं किरण की ओर केंद्रित किया और भविष्य में आत्मिक चेतना के विस्तारण का काम करने वालों के लिए नींव तैयार की।