Translations:Mary, the mother of Jesus/5/hi

From TSL Encyclopedia

शुक्र ग्रह पर लंबे समय तक रहने के बाद मेरी (Mother Mary) को धरती पर रहने और मानव जाति द्वारा की गई ब्रह्मांडीय सम्मान की लौ (cosmic honor flame) की विकृति को चुनौती देने के लिए तैयार किया गया था ताकि वे मनुष्यों में ईश्वर के नियमों का पालन करना सीख जाएँ - ये ईश्वर के वो नियम हैं जो अणुओं की गति तथा आकाशीय पिंडों (heavenly bodies) के लय को बनाये रखते हैं। मेरी अपने साथ लेडी वीनस (Lady Master Venus) के अग्नी तत्त्व (fire element) का एक बड़ा हिस्सा लेकर आयीं थीं, जो उनके प्रेम से परिपूर्ण था, और मेरी पर मानव जाति में स्त्रीत्व को पुनः जागृत करने की ज़िम्मेदारी थी।