Translations:Mary, the mother of Jesus/8/hi

From TSL Encyclopedia

एटलांटिस (Atlantis) के शुरुआती दिनों में मेरी (Mother Mary) ने उपचार के मंदिर (Healing Temple) में कार्य किया जहां उन्होंने ईश्वर की पवित्र लौ की देखभाल की और चिकित्सा की विभिन्न विधाओं का अध्ययन किया। उन्होंने ईश्वर के मन में स्थित जीवात्मा की शुद्ध संकल्पना (immaculate concept) के प्रति अपने मन को एकाग्र किया और उसके प्रति समर्पण करना भी सीखा। इसकी वजह से न सिर्फ उपचार के मंदिर (Healing Temple) में लौ कायम रही वरन पूरे एटलांटिस में इसका विस्तार भी हुआ। मेरी के हृदय की पवित्र लौ और ईश्वर के प्रति भक्ति उनके चेहरे पर चमकती थी, और उस मंदिर में आने वाले सभी लोग ये स्पष्ट रूप से देख भी सकते थे। इस जन्म में मेरी (Mother Mary) अविवाहित रहीं और उन्होंने अपना पूरा जीवन इस मंदिर की सेवा में अर्पित किया।