Translations:Messenger/5/hi

From TSL Encyclopedia

संदेशवाहक गाए डब्ल्यू. बैलार्ड (Guy W. Ballard) और एडना बैलार्ड (Edna Ballard), जो अब दिव्यगुरु गॉडफ्रे (Godfre) और लोटस (Lotus) हैं, ने १९३० के दशक की शुरुआत में सेंट जरमेन के निर्देशन में आई ऍम एक्टिविटी (I AM Activity) की स्थापना की थी। सेंट जरमेन के संदेशवाहकों के रूप में काम करते हुए उन्होंने पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में दिव्यगुरुओं के संदेशों का प्रचार और प्रसार किया। पंद्रहवीं शताब्दी में लोटस ने जोन ऑफ आर्क (Joan of Arc) के रूप में जन्म लिया था - भगवान के संदेश वाहक के रूप में तब उन्होंने महादेवदूत माइकल (Archangel Michael) के निर्देश में फ्रांसीसी सेना तक पहुंचाकर फ्रांस को बचाया था।