Translations:Michael and Faith/19/hi

From TSL Encyclopedia

मेरे प्रिय लोगो, आपमें से कुछ वृद्ध हो चुके हैं, और वह समय निकट है जब आप अपने शरीर को त्याग देंगे। कुछ लोगों की जीवात्मा तो सीधे मोक्ष को प्राप्त करेगी, और अन्य जिनकी मृत्यु होगी, उनकी जीवात्मा हमारे क्षेत्र में आएगी। मैं आपसे वादा करता हूँ कि अगर आप उस समय अपने मन में मुझे पुकारेंगे तो मैं तुरंत आपके पास हाज़िर हो जाऊँगा और निधन के समय आपकी मदद करूँगा। मैं वादा करता हूँ कि मैं आपको कर्मो के बंधन और भय से मुक्त कर के प्रकाश क्षेत्रों में प्रवेश करने में सहायता करूँगा।