Translations:Sacred labor/10/hi

From TSL Encyclopedia

जैसे-जैसे वे अपने अध्ययन में आगे बढ़ते हैं, विद्यार्थी इस बारे में विचार करते हैं कि उनका पवित्र श्रम क्या होगा; एवं व्यक्ति, जाति और समस्त समाज के विकास के लिए उन्हें क्या करना है। चाहे वह व्यापार हो या कोई अन्य व्यवसाय, वह उसकी कमाई का साधन हो या न हो, पवित्र श्रम एक ऐसी प्रतिभा है जिसे बढ़ाया और परिष्कृत (refined) किया जाता है; जिसके द्वारा विद्यार्थी स्वयं को और अपने साथियों को अपनी जीवात्मा का महत्व समझा पाता है। पवित्र श्रम जीवात्मा की आंतरिक पुकार है और इसे व्यावहारिक रूप में सुधारना चाहिए जिससे समाज की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए इसका इस्तेमाल हो सके हो। पवित्र श्रम स्वयं को पहचानने के मार्ग का एक अनिवार्य अंग है। यह ईश्वर की त्रिज्योति लौ को लागू करने का तरीका है।