Translations:Sacred labor/8/hi

From TSL Encyclopedia

कुमरान (Qumran) स्थित एस्सेन समाज (Essene community) पवित्र आत्मा के समाज का एक उदाहरण है। इस समाज में प्रत्येक व्यक्ति के पवित्र श्रम का सम्मान किया जाता था। प्रत्येक व्यक्ति (चाहे वह पुरुष हो या स्त्री) को उच्च चेतना का एक दीक्षित सदस्य (initiate of Higher-Self) माना जाता था और इस प्रकार प्रत्येक मनुष्य को किसी न किसी व्यवसाय में निपुणता प्राप्त करना आवश्यक था। यह न केवल समुदाय के लिए उसका योगदान बनता था, बल्कि उसकी जीवात्मा की पूर्णता और विकास का साधन भी होता था। तो हम यह कह सकते हैं कि प्रत्येक युग में पवित्र श्रम वह साधन प्रदान करता है जिसके द्वारा जीवात्मा अपनी त्रिज्योति लौ को संतुलित कर सकती है और व्यवहारिक तथा सैद्धांतिक रूप से सात किरणों की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर सकती है।