Translations:Saint Germain/22/hi
तेरह हज़ार साल पहले संत जर्मेन अटलांटिस के मुख्य भू-भाग पर स्थित वायलेट लौ मंदिर के मुख्य पुजारी थे। उस समय उन्होंने अपने आह्वानों और कारण शरीर द्वारा एक अग्नि स्तंभ - वायलेट लौ का एक फ़व्वारा - स्थापित किया था। यहाँ दूर दूर से लोग अपने शरीर, मस्तिष्क और जीवात्मा की शुद्धि के लिए आते थे। यह वे लोग वायलेट लौ का आह्वाहन तथा सातवीं किरण के अनुष्ठानों द्वारा प्राप्त करते थे।