Translations:Saint Germain/34/hi
संत जरमेन एक जन्म में संत जोसेफ थे। वे ईसा मसीह के पिता और मेरी के पति थे। न्यू टेस्टामेंट (New Testament) में उनके बारे में कुछ उल्लेख मिलते हैं। बाइबल में उन्हें राजा डेविड का वशंज बताया गया है। बाइबल में इस बात का भी वर्णन है कि जब एक देवदूत ने उन्हें स्वप्न में चेतावनी दी कि हेरोड (Herod) ईसा मसीह को मारने की योजना बना रहा है, तो जोसेफ अपने परिवार-सहित वह स्थान छोड़ मिस्र चले गए। हेरोड की मृत्यु के बाद ही वे वापस लौटे। ऐसी मान्यता है कि जोसेफ एक बढ़ई थे और ईसा मसीह के सार्वजनिक उपदेश कार्य शुरू करने से पहले ही उनका निधन हो गया था। कैथोलिक परंपरा (Catholic tradition) में संत जोसेफ को विश्वव्यापी चर्च (Universal Church) के संरक्षक (Patron ) के रूप में सम्मानित किया जाता है, और उनका पर्व १९ मार्च को मनाया जाता है।