Translations:Saint Germain/36/hi
तीसरी शताब्दी के उत्तरार्ध में, संत जरमेन ने (संत एल्बन) Saint Alban के रूप में अवतार लिया, जिन्हें ब्रिटेन का प्रथम शहीद माना जाता है। एल्बन इंग्लैंड (Alban, England) में उस समय रहते थे जब रोमन सम्राट डायोक्लेटियन (Roman emperor Diocletian) के शासनकाल में ईसाइयों पर अत्याचार हो रहे थे। वे एक मूर्तिपूजक थे। उन्होंने रोमन सेना में सेवा भी की थी और बाद में वेरुलामियम (Verulamium) नामक शहर में बस गए थे। वेरुलामियम शहर का नाम बाद में बदलकर सेंट एल्बंस (St. Albans) कर दिया गया। एल्बन ने एम्फीबालस (Amphibalus) नामक एक भगोड़े/फ़रार (Fugitive) ईसाई पादरी को छुपाया था, जिसने उनका धर्म परिवर्तन करवाया था। जब सैनिक उसे ढूँढ़ने आए तो एल्बन ने पादरी को वहां से भगा दिया और स्वयं पादरी का वेश धारण कर लिया।