Translations:Saint Germain/61/hi

From TSL Encyclopedia

अपने जीवन के अंतिम वर्षों में फ्रांसिस बेकन (Francis Bacon) को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और उनकी बहुमुखी प्रतिभाओं को उचित पहचान नहीं मिली। कहा जाता है कि उनका निधन 1626 में हुआ, किंतु कुछ लोगों का दावा है कि इसके बाद भी वे कुछ समय तक गुप्त रूप से यूरोप में जीवित रहे। ऐसी परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हुए, जो साधारण व्यक्तियों को नष्ट कर सकती थीं, उनकी आत्मा ने 1 मई 1684 को राकोज़ी मेंशन (Rakoczy Mansion) से, जो महान दिव्य निर्देशक (Great Divine Director) का निवास-स्थल माना जाता है, तथाकथित आरोहण (Ascension) के अनुष्ठान में प्रवेश किया।