Translations:Sanat Kumara and Lady Master Venus/43/hi

From TSL Encyclopedia

बौद्ध धर्म में ब्रह्मा सनमकुमार नामक एक महान देवता हैं। इनके नाम का अर्थ है "वह व्यक्ति जो सदा युवा रहता है"। ब्रह्मा सनमकुमार इतनी उच्च कोटि के देवता हैं कि स्वर्ग के ३३ देवता भी उन्हें तब ही देख पाते हैं जब ब्रह्मा सनमकुमार एक परछाईं वाला शरीर धारण करते हैं। देवताओं के स्वामी सक्का ने उनके स्वरूप का वर्णन कुछ इस प्रकार किया है: "वे अन्य सभी देवताओं से कहीं अधिक ओजस्वी हैं। जैसे मनुष्य सोने से बनी मूर्ति के सामने कांतिहीन हो जाता है वैसे ही देवता ब्रह्मा सनमकुमार के सामने आभाहीन प्रतीत होते हैं।"[1]

  1. मौरिस वाल्श, अनुवादक, दस हैव आई हर्ड: द लॉन्ग डिस्कोर्सेस ऑफ द बुद्धा दीघा निकया (लंदन: विजडम पब्लिकेशन्स, १९८७), पृष्ठ २९५–९६।